Alexander Strauch

Biblical Eldership (हिन्दी)

Paperback

“एल्डर तैयार, कलीसिया सशक्त।”

250.00

1000 in stock

Categories: ,

Description

“एल्डरों  के प्रशिक्षण की कमी एक अत्यन्त गंभीर समस्या है। हम उन पुरुषों को प्रशिक्षित ही नहीं कर रहे हैं जिन्हें कलीसियाओं का नेतृत्व और देखरेख सौपी  गई है। हम विश्वास करते हैं कि हमारे सेवक-वर वृद्ध और एल्डर और डीकन हर धर्म-विधान और आत्मिक पालन-पोषण को भली-भांति समझते हैं, परन्तु वास्तविकता यह है कि हमारी कलीसियाएँ वृद्ध एल्डरों और डीकनों से भरी हैं जो स्वयं यह स्वीकार करते हैं कि वे अपने कर्तव्यों के लिए तैयार और प्रशिक्षित नहीं हैं।”

— एलेक्ज़ेंडर स्ट्रॉच

पिछले 35 वर्षों से बाइबलीय एल्डर-पद वह प्रमुख पुस्तक रही है जिसने कलीसियाई एल्डर-पद के विषय में बाइबल की शिक्षा को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया है—अर्थात पवित्रशास्त्र के अनुसार योग्य और आत्मा द्वारा नियुक्त एल्डरों की एक परिषद द्वारा साझा पास्टरीय नेतृत्व। बाइबलीय एल्डर-पद ने इस लंबे समय से उपेक्षित और गलत समझे गए विषय के प्रति एक वैचारिक जागृति को प्रज्वलित करने में निर्णायक भूमिका निभाई है।

यह नया संस्करण एक व्यापक संशोधन के रूप में प्रस्तुत किया गया है। जो पाठक शुद्ध बाइबलीय व्याख्या के प्रेमी हैं, उनके लिए यह पुस्तक अत्यंत मूल्यवान सिद्ध होगी। नए नियम में एल्डर-पद से संबंधित प्रत्येक खंड का सावधानीपूर्वक विश्लेषण और विस्तृत व्याख्या इस पुस्तक में दी गई है, ताकि बाइबल के लेखकों की अभिव्यक्ति स्वयं स्पष्ट रूप से सामने आ सके। लेखक नवीनतम शोध के साथ संवाद करते हुए इस महत्वपूर्ण विषय से जुड़े सभी प्रमुख प्रश्नों को संबोधित किया है, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने कलीसियाई शासन व्यवस्था और पास्टरीय नेतृत्व के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

बाइबलीय एल्डर-पद एक टीका, अध्ययन-सहायक संसाधन और चरवाहा-एल्डरों को विकसित करने के लिए पाठ्यपुस्तक—इन तीनों रूपों में काम करती है। बीस से अधिक भाषाओं में अनूदित और ढाई लाख से अधिक प्रतियों में प्रकाशित यह पुस्तक, बाइबलीय एल्डरों के प्रशिक्षण हेतु विश्वभर की हजारों कलीसियाओं द्वारा उपयोग की गई है। इस परिष्कृत संस्करण के साथ बाइबलीय एल्डर-पद आने वाले वर्षों तक इस विषय का मानक संसाधन बनी रहेगी।

अध्ययन में आपकी सहायता के लिए, प्रत्येक अध्याय के प्रश्नों सहित एक अध्ययन-मार्गदर्शिका तैयार की गई है। यह मार्गदर्शिका अध्यायों को सुगठित और सरल खंडों में विभाजित करती है और इसे व्यक्तिगत तथा समूह दोनों प्रकार के अध्ययन के लिए उपयोग किया जा सकता है। पुस्तक के प्रत्येक अध्याय की अधिक गहन व्याख्या और चर्चा एलेक्ज़ेंडर स्ट्रॉच और डेविड एंडरसन द्वारा प्रस्तुत पॉडकास्ट संवादों की एक श्रृंखला में उपलब्ध है। जो सुनने के माध्यम से अध्ययन करना पसंद करते हैं, उनके लिए बाइबलीय एल्डर-पद का ऑडियो संस्करण अमेज़न (Amazon) पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, हमारे “स्कूल ऑफ द शेफर्ड्स” ऑनलाइन कार्यक्रम तथा कई अन्य संसाधन www.biblicaleldership.com पर प्राप्त किए जा सकते हैं।

________________________________________________________________________________

लेखक के विषय में: एलेक्ज़ेंडर स्ट्रॉच पिछले पचास वर्षों से कोलोराडो राज्य में डेनवर के समीप स्थित लिटलटन बाइबल चैपल में नेतृत्व एवं शिक्षण की सेवकाई में संलग्न हैं। वे बाइबलीय एल्डर-पद, Paul’s Vision for the Deacons, Men and Women: Equal Yet Different, Leading with Love, Love or Die, If You Bite and Devour One Another, तथा The Fifteen Descriptions of Love (1 Corinthians 13) के लेखक हैं। उनकी पुस्तकों का अनुवाद चालीस से अधिक भाषाओं में किया जा चुका है। हाल के वर्षों में, BiblicalEldership.com की सेवकाई के माध्यम से उन्होंने विश्वभर की कलीसियाओं पर गहरा प्रभाव डाला है।

Additional information

Weight 495 g
Dimensions 15.2 × 2 × 22.86 cm
Format

Language

Pages

362

Publisher

Alethia Publications 2026

Writer

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Biblical Eldership (हिन्दी)”

You may also like…