Description
जीवन के लिए सत्य: 365 दैनिक भक्ति-परक लेख – खण्ड 2
प्रसिद्ध बाइबल शिक्षक ऐलिस्टेर बेग द्वारा लिखित इस पुस्तक के साथ अपने प्रत्येक दिन की शुरुआत परमेश्वर के वचन की सच्चाई के साथ करें। पूरे वर्ष के लिए तैयार किए गए ये 365 दैनिक भक्ति-परक लेख बाइबल के पदों की सरल और गहरी समझ देते हैं, ताकि आप अधिक स्पष्ट रीति से सोच सकें, परमेश्वर से अधिक उत्साह से प्रेम कर सकें और अपने दैनिक जीवन में विश्वास के साथ चल सकें। व्यक्तिगत आत्मिक उन्नति, पारिवारिक प्रार्थना और कलीसिया में भेंट देने के लिए यह एक अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक पुस्तक है।
लेखक के बारे में: ऐलिस्टेर बेग ट्रुथ फॉर लाइफ (जीवन के लिए सत्य) नामक शिक्षण सेवाकार्य के प्रमुख बाइबल शिक्षक हैं, जो 1995 से रेडियो, पॉडकास्ट और डिजिटल माध्यमों द्वारा विश्व भर में परमेश्वर के वचन की शिक्षा पहुँचा रहा है। उन्होंने 1983 से 2025 तक पार्कसाइड चर्च में वरिष्ठ पास्टर के रूप में सेवा की है और आज भी विभिन्न सम्मेलनों के माध्यम से पास्टरों, विद्यार्थियों और विश्वासियों को प्रोत्साहित करते हैं तथा सुसमाचार का प्रचार करते हैं। नेम अबव ऑल नेम्स, प्रे बिग और ब्रेव बाय फेथ उनकी अन्य चर्चित पुस्तकें हैं, जिनका अनुवाद कई भाषाओं में हो चुका है। वे और उनकी पत्नी सुज़ैन 1975 से विवाहित हैं और उनके तीन वयस्क बच्चे व आठ पोते-पोतियाँ हैं।









Reviews
There are no reviews yet.